{"_id":"61141e378ebc3efcd4489cba","slug":"vahicle-checking-barabanki-news-lko590960856","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वाहनों का चालान, सीज की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वाहनों का चालान, सीज की दो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सड़कों पर डग्गामार वाहनों और नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ फर्राटा भरते वाहनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर दो वाहन सीज कर 12 के चालान काटे। इस दौरान हाईवे पर चेकिंग टीम को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन सर्विस लेन में खड़े दिखाई दिए।
बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने मोहम्मदपुर चौकी में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के साथ एआरएम आरएस वर्मा भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ फर्राटा भरते वाहनों की चेकिंग की गई।
इस दौरान एआरटीओ दो बस को सीज कर दिया। वहीं यातायात नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 12 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि नियमों के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों को ताक में रखकर वाहनों को चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बंद रहीं री-सेल बाइक की दुकानें
एआरटीओ व पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को री-सेल बाइक की दुकानों की जांच की थी। इस दौरान एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव दुकान पर मौजूद रजिस्टर जब्त कर लिया था और दुकानदारों को नोटिस दिया था। इसको लेकर बुधवार को री-सेल बाइक की दुकानें बंद रहीं। एआरटीओ ने बताया कि इन दुकानदारों की जांच के लिए कमेटी की मांग डीएम से की जाएगी। बाइक की सेल व परचेज आदि की पड़ताल की जाएगी। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।