{"_id":"62ead0f40e393060b256f1dc","slug":"vaccine-barabanki-news-lko64256496","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत 25 हजार की, मिल रही पांच हजार वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत 25 हजार की, मिल रही पांच हजार वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना से बचाव के लिए 18 प्लस आयु वर्ग के सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान चल रहा है। परंतु इस कार्य में वैक्सीन की कमी बाधा बनती जा रही है। प्रतिदिन 25 हजार वैक्सीन की जरूरत है लेकिन मिल सिर्फ पांच हजार ही रही है।
ऐसे में अभियान को वह गति नहीं मिल पा रही है जिसकी अपेक्षा की जा रही है। इसी बीच सभी को बूस्टर डोज लगाने के लिए रविवार को जिले के 80 केंद्रों पर मेगा कैंप लगाने के निर्देेश हैं। ऐसे में वैक्सीन की कमी के बीच मेगा कैंप कैसे सफल होगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
जिले 15 जुलाई से बूस्टर डोज लगाए जाने का अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 11 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग को 25 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतिदिन कम से कम 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाए तब जाकर निर्धारित अवधि में लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। परंतु ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है विभाग का कहना है कि प्रतिदिन कम से कम 25 हजार वैक्सीन की जरूरत है। इसके सापेक्ष विभाग को महज पांच हजार वैक्सीन ही मिल पा रही है। ऐसे में निर्धारित अवधि में लक्ष्य को हासिल कर पाना आसान नहीं दिखाई दे रहा है।
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को छोड़ दिया जाए तो अन्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। वैक्सीन की कमी के चलते यहां पर आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं। इसी बीच रविवार को विशेष मेगा कैंप करने के आदेश जारी हुए हैं। इसमें अभियान चलाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते यह अभियान सफल हो पाएगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बूस्टर डोज लगाने को लेकर रविवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत जिले के 80 केंद्रों पर मेगा अभियान चलाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। जितनी वैक्सीन की आवश्यकता है उतनी नहीं मिल रही है। इस संबंध में शासन को अवगत कराते हुए आवश्यकता अनुसार वैक्सीन की मांग की गई है।
-डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
छह और मिले कोरोना संक्रमित
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम आई जांच रिपोर्ट में छह और कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में 755 लोगों ने कोरोना की जांच कराई।
शाम को आई रिपोर्ट में हैदरगढ़, बड़ागांव और घुंघटेर में एक-एक तथा शहरी क्षेत्र में तीन संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों को इन पर नजर रखने तथा इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं उपचार के बाद दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में सक्रिय केसों की संख्या 32 हो गई है। संवाद
जांच में पॉजिटिव मिली युवती
हरख। पुलिस द्वारा तलाश की गई एक युवती मेडिकल परीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा के आदेश पर युवती को सीएचसी सतरिख में बने एक अलग वार्ड भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की टीम युवती का इलाज कर रही है। संवाद