{"_id":"60f46dab8ebc3e73564944bc","slug":"vaccine-94-thousand-doses-will-be-available-soon-barabanki-news-lko587551194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन 94 हजार डोज जल्द मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन 94 हजार डोज जल्द मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 94 हजार वैक्सीन मिलने के आदेश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। यह वैक्सीन सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी और एक अगस्त तक मिलती रहेगी। शासन ने इसका शेडयूल भी जारी कर दिया है।
कोरोना वैक्सीन की कमी विभाग के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। इससे ज्यादा दिक्कतें बूथों पर पहुंच रहे लोगों को हो रही हैं। टीका न लगने की वजह से लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। कई बूथों पर तो इसे लेकर हंगामा भी होता रहा है।
विभाग को प्रतिदिन जितनी वैक्सीन की जरूरत थी, उतनी नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते आए दिन दोपहर बाद बूथों से वैक्सीन खत्म हो जा रही थी।
अब वैक्सीन की समस्या से निजात मिलने जा रही है। शासन ने जारी शेडयूल में विभाग को 19 जुलाई से पहली अगस्त के बीच तक 94 हजार डोज दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा यदि जारी शेडयूल के अनुसार वैक्सीन मिलती रही तो बूथों पर वैक्सीन को लेकर जो संकट है, उसके जल्द ही खत्म होने के आसार हैं। इससे वैक्सीन लगवाने वालों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्भवती भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगी। इस संबंध में शासन द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिसका अनुपालन भी जिले में शुरू करा दिया गया है। विभाग के अनुसार इस कार्य में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा क्योंकि गर्भवती को कोरोना का टीका लगवाने तथा बूथों तक लाने की जिम्मेदारी वह बखूबी निभा सकती हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि वैक्सीन की कमी बहुत जल्द ही दूर हो जाएगी। शासन ने जारी शेडयूल के अनुसार जिले को 19 जुलाई से पहली अगस्त तक 94 हजार डोज देने का आदेश जारी कर दिया है। यदि तय शेडयूल के अनुसार प्रतिदिन वैक्सीन मिलती रही तो बूथों पर वैक्सीन की कमी अब नहीं होगी और हर किसी को कोरोना का टीका लग सकेगा। इसके साथ ही गर्भवती भी अब कोरोना का टीका आसानी से लगवा सकेंगी।