फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

सवा दो लाख को टीका लगाने घर-घर जाएंगी टीमें

Tue, 07 Jun 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देेखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। कोविड टीकाकरण की सेकेंड डोज से करीब सवा दो लाख लोग वंचित रहे गए हैं। ऐसे लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। इन टीमों पर नजर रखने के लिए तीन नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जो इन टीमों पर नजर रखने के साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी भी दो लाख 21 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिनको कोरोना टीके की सेकेंड डोज नहीं लगी है। ऐसे लोगों को घर-घर जाकर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 450 टीमें बनाई गई हैं। इसमें एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी मिलाकर कुल 1350 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

देखा जाए तो इधर कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। शासन ने इसको देखते हुए निर्देश जारी किए हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी की टीमें बनाकर घर-घर जाकर कोरोना का टीका लगाए जाने के आदेश दिए हैं। सीएमओ के आदेश पर सोमवार से जिले के दरियाबाद ब्लॉक से इसकी शुरूआत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने गठित टीमों पर नजर रखने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, जिला समन्वयक यूनीसेफ नितिन खन्ना और जिला समन्वयक डब्ल्यूएचओ डॉ. उपांत राव नोडल अधिकारी बनाया है। जो प्रतिदिन किए गए टीकाकरण की समीक्षा करेंगे और शाम को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे।
आयु वग कुल आबादी पहला टीका दूसरा टीका शेष
18 + 2252294 2279822 2172749 107073
15+ 228691 236762 199919 36843
12+ 198110 117287 39329 77958
तीन लाख ने नहीं लगवाई बूस्टर
जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व अन्य लोगों की संख्या तीप लाख 40 हजार के आसपास है जिन्हें बूस्टर डोज लगाई जानी है। परंतु इनमें अभी तक महज 40 हजार लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जा सकी है जबकि तीन लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें बूस्टर डोज लगाई जानी है लेकिन ये लोग इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

जिले में करीब सवा दो लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाना है। इसके लिए सोमवार से अभियान की शुरूआत की गई है। ये अभियान 26 जून तक चलेगा। इस कार्य के लिए 450 टीमों को लगाया गया है जो लोगों के घर-घर जाकर कोरोना का टीका लगाएंगी।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed