फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

पहले दिन 16 सौ हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर को लगी बूस्टर डोज

Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को सोमवार से बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पहले दिन जिले भर में करीब 16 हजार कर्मियों को टीके बूस्टर डोज दी गई। जिला अस्पताल पहुंचे एसीएमओ ने सबसे पहले बूस्टर डोज ली और यहां पर मौजूद कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ये टीका हम लोगों की सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन

जिले में हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर की संख्या करीब 30 हजार है। शासन के आदेश पर इन सभी को बूस्टर डोज लगाने के आदेश दिए गए हैं। शासन से मिले आदेशों के बाद सोमवार को इसके लिए जिलेभर में 351 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। जिनके माध्यम से पहले दिन करीब 1600 कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहुंचे वर्करों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने सबसे पहले बूस्टर डोज लगवाकर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह प्री-कॉसन डोज हम लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जितने भी कर्मचारी हैं सभी को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे करीब डेढ़ सौ बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पहले दिन करीब 1600 कर्मियों और 150 बुजुर्गों को प्रीकॉसन डोज लगाई गई है।
साढ़े 23 हजार सामान्य लोगों को लगा टीका
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को करीब 23,500 सामान्य लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इनमें वयस्कों की संख्या करीब 16 हजार तथा किशोरों की संख्या 7500 के आसपास रही। टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने इसके लिए जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर करीब 351 कर दी गई है।
उधर, हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सोमवार को छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। ग्राम्यांचल इंटर कालेज के 129 व पब्लिक स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।
जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में आए बदलाव के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा रही। सीएमएस डॉ. बीके सिंह ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को ओपीडी में करीब 1300 मरीज देखे गए।

इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। मरीजों की भीड़ को देखते हुए सभी चिकित्सकों को अपने कक्षों में मौजूद रहकर मरीज देखने के आदेश दिए गए जिससे जिला अस्पताल में आए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed