फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

कोरोना टीके की पहली खुराक को लेकर गांवों पर दिया जाए ध्यान

Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। डीएम डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के क्लस्टर मॉडल 2.0 को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में पहली खुराक के बाकी लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी राजस्व ग्रामों में कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने का आकलन करा लिया जाए। वैक्सीनेशन के इस कार्य को प्राथमिकता से अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। जिससे गांव को प्राथमिकता पर संतृप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो ग्राम पंचायत संतृप्त हो जाएगी, उसको ‘प्रथम डोज संतृप्त ग्राम’ की संज्ञा दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों डोज पूर्ण करने वाली ग्राम को ‘कोविड सुरक्षित ग्राम’ की संज्ञा दी जाएगी। सभी ब्लॉक और तहसील स्तरीय अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर पार्टनर्स संस्थाओं के सहयोग से गांव को वरीयता देते हुए क्लस्टर मॉडल कार्ययोजना बनाई जाए। इसके लिए टीकाकरण टीम में कार्यरत आशा, आंगनबाड़ी द्वारा टीकाकरण दिवस पर क्षेत्र में भ्रमण कर छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित किया जाए।

साथ ही अंतर वैयक्तिक संवाद व स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सत्र समय से शुरू किए जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, समस्त एसडीएम, डीडीओ, समस्त बीडीओ, समस्त चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed