फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

167 केंद्रों पर 54 हजार लोगों को आज लगेगा कोरोना का टीका

Fri, 27 Aug 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। शासन ने एक बार फिर शुक्रवार को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ एक दिन में 54 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 167 केंद्र बनाए गए हैं और अव्यवस्था न फैलने पाए इसके लिए इस बार पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह धैर्य से काम लें और केंद्रों पर मौजूद कर्मियों का पूरा सहयोग करें। इसको लेकर विभागीय अधिकारी बृहस्पतिवार को पूरे दिन तैयारियां में जुटे रहे। उधर टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

पिछले बार चलाए गए टीकाकरण विशेष अभियान की सफलता को देखते हुए शासन ने शुक्रवार को फिर जिले में कोविड टीकाकरण का विशेष अभियान चलाए जाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद विभागीय अधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। शासन ने इस बार एक दिन में 54 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाए इसको देखते हुए जिले भर में इस बार 167 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने इसके लिए पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
विभाग ने इसका जिम्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह और यूनीसेफ के जिला समन्वयक डॉ. नितिन खन्ना को सौंपा हैं। इसके साथ ही टीकाकरण पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को भी पूरी दिन केँद्रों पर लोगों की लाइन लगी रही।

शासन ने शुक्रवार को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जाने का आदेश दिया है। इस दौरान 54 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी की तैनाती कर जिम्मेदारी तय कर दी गई है और लोगों से भी सहयोग की अपील की जाती है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed