फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

50 रुपये में बेचे जा रहे थे टीकाकरण के फर्जी कार्ड

Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना टीका लगवाने के लिए बढ़ रही भीड़ का लोग गलत फायदा उठाने लगे हैं। सिद्धौर में पचास रुपये में कोरोना टीकाकरण के फर्जी कार्ड बनाए जाने का मामला पकड़ा गया है। सीएचसी प्रभारी ने ऐसे चार लोगों को पकड़ा और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया। लेकिन मामला जब सीएमओ तक पहुंचा तो उन्होंने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए चारों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी सिद्धौर में सोमवार को कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा था। इसी बीच कस्बे की एक दुकान से पचास रुपये में कोरोना के फर्जी कार्ड बनाकर लोगों को दिए जाने की सूचना सीएमओ को मिली। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को तत्काल जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने मौके से कस्बे के ही रहने वाले चार लोगों को पकड़ा और पूछताछ की। दुकान संचालक ने बताया कि एक कार्ड की फोटोकॉपी करके उसे ही फर्जी तरीके से बनाकर लोगों की दी जा रही थी और ये कार्ड लेकर जो सीएचसी पर जाता था उसे तुरंत टीका लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग भीड़ और लाइन में लगने से बचने के लिए फर्जी कार्ड के जरिए टीका लगवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार लोगों को मौके से पकड़ा और चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए चेतावनी देकर छोड़ दिया। जानकारी पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए चारों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सिद्धौर कस्बे में चार युवकों द्वारा कोरोना के फर्जी कार्ड बनाकर बेचे जाने पर सीएचसी अधीक्षक से जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। लेकिन सीएचसी अधीक्षक द्वारा चारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए छोड़ देना गलत है।

सीएचसी अधीक्षक को चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उन लोगों की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं जिनकी संलिप्तता इस कार्य में पाई जाए। इस कार्य में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed