फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

बूथों पर अव्यवस्था, घंटों लाइन में लगने के बाद निराश लौटे लोग

Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत मंगलवार को बूथों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह से ही बूथों पर लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई, लेकिन कई स्थानों पर पंजीकरण न होने की चलते लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी और, लाइन में लगे लोगों के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आया। बूथों पर भीड़ इतनी ज्यादा रही कि जिम्मेदार भी कोविड नियमों का पालन कराने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के 286 बूथों के माध्यम से 50 हजार को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, लेकिन शाम तक महज 35 हजार लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का आरोप है बूथों पर न तो बैठने की कोई व्यवस्था थी और न ही टेंट लगाए गए थे।
विज्ञापन

जिससे लोगों को तेज धूप में घंटों खड़ा होना पड़ा। टीकाकरण के लिए बूथों पर आए लोगों के पंजीकरण की समुचित व्यवस्था नहीं थी नेटवर्क की समस्या की वजह से लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे ज्यादातर लोग निराश होकर बूथों से बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ज्यादातर बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं दिखाई दिया। दो गज की दूरी का पालन तो दूर लोगों के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आया। जबकि विशेषज्ञ जल्द ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।

सीएचसी देवा, पीएचसी मितई और तिंदोला आदि का निरीक्षण कर टीकाकरण महाअभियान की प्रगति को देखा। जहां पर ज्यादा भीड़ दिखी, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। जिले में शाम तक 35 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
- डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed