{"_id":"60ec90998ebc3ec3b05505da","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5866598142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद फिर खत्म हुई वैक्सीन, वापस लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद फिर खत्म हुई वैक्सीन, वापस लौटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले को आवश्यकता के अनुरूप कोरोना वैक्सीन न मिलने की वजह से यह संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर बूथों पर वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण यहां से लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। यहीं नहीं लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है तब जाकर उन्हें कहीं टीका लग पा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को दोपहर बाद बूथों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। बताते चले कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है और लोग निराश होकर बिना टीका लगवाए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।
स्वास्थ्य विभाग भी इस समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकाल पा रहा है विभाग पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न मिलने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहा है। जिससे टीका लगवाने के लिए बूथों पर पहुंच रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि सोमवार के लिए हमें आठ हजार डोज मिली थी जिसे बूथों पर भेज दिया गया था। लेकिन कई बूथों पर दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने की जानकारी नहीं है। वैक्सीन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।