{"_id":"60ccea2a8ebc3e312506f9fe","slug":"vaccination-barabanki-news-lko583087542","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉट बुकिंग खत्म, एक जुलाई से बिना पंजीकरण लगवाएं टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉट बुकिंग खत्म, एक जुलाई से बिना पंजीकरण लगवाएं टीका
विज्ञापन
बाराबंकी। स्लॉट बुकिंग खत्म हो रही है और आपको कोविड का टीका नहीं लग सका है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। एक जुलाई से नई व्यवस्था के तहत अब बिना पंजीकरण के ही टीका लगवा सकते हैं। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु की गई कलस्टर वैक्सीनेशन की सफलता के बाद इसे पूरे जिले में लागू कर दिया जाएगा। शासन से इस बाबत आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं और विभाग ने इसको अमली जामा पहनाने का कार्य भी तेजी के साथ शुरू कर दिया है।
जिले में 18 साल की आयु पूरी कर चुके हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अलग प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं। स्लॉट बुकिंग खत्म हो इससे पहले ही कलस्टर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में इसे जिले के पांच ब्लॉकों मेें 21 जून से लागू किया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद इसे 1 जुलाई से जिले के सभी 15 ब्लॉकों में लागू कर दिया जाएगा। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग की माने तो अब कोरोना का टीका लगवाने वालों को पहले से बुकिंग कराने की कोई जरुरत नहीं है। टीका लगवाने वाले का बूथ पर ही पंजीकरण कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लगाया जा सकेगा। शासन की मंशा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट करने की है। वहीं विभाग आए दिन मिल रहे निर्देशों को देखते हुए शासन की मंशा के अनुसार ही कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
स्लॉट बुकिंग खत्म होने से पहले ही हम जिले के पांच ब्लॉकों में कलस्टर वैक्सीनेशन को पायलट प्रोजेक्ट के रुप में 21 जून से शुरू कर रहे हैं। इसकी सफलता के बाद इसे एक जुलाई से जिले के सभी 15 ब्लॉकों में लागू कर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ