फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   urea

समितियों पर नहीं है खाद, भटक रहे किसान

Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
urea
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र में प्रशासन द्वारा संचालित 10 साधन सहकारी समितियों से यूरिया खाद पूरी तरह से गायब है। किसान समितियों के चक्कर काट कर वापस लौट रहे हैं और खुले बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में करीब चार माह से एडीओ कोऑपरेटिव का पद खाली है। साधन सहकारी समिति उस्मानपुर, चांदूपुर, कोठी, बिबियापुर, फिरोजाबाद, सेमरावा, नवाबपुर, न्योछना, नसीपुर, नवाबपुर, कोडरी सहित अन्य समितियों में यूरिया खाद नहीं है। किसान खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

समिति के सचिव पवन कुमार का कहना है कि त्रिवेदीगंज ब्लॉक के एडीओ कोऑपरेटिव को चार्ज मिला है, लेकिन वह ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसके चलते सिद्धौर ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों को खाद नहीं मिल पा रही है। समितियों से खाद पूरी तरह से गायब है। सरसों, आलू, मटर, धनिया, लहसुन, मसूर, गेहूं आदि फसलों में खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। फिर भी उसे खाद नहीं उपलब्ध हो रही है। बाजार में यूरिया खाद 275 रुपये से लेकर 290 रुपये प्रति बोरी खुलेआम बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के असंद्रा, नई सड़क, रसूलपुर असदा मऊ केसरगंज, कोठी भानमऊ सिद्धौर बीस मील चौराहा सहित अन्य चौराहों पर खुलेआम खाद बेची जा रही है। सुहावा निवासी राजेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नियामतपुर निवासी विनोद कुमार, मुबारकपुर निवासी लल्लू यादव, उस्मानपुर निवासी असलम, संतोष कुमार का कहना है कि तीन दिन से समिति के चक्कर लगा रहे हैं फिर भी खाद नहीं मिल पा रही है।

कहा कि जिस भी समिति पर खाद के लिए पहुंचते हैं तो बताया जाता है कि खाद उपलब्ध नहीं है। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव विजय सिंह का कहना है कि ज्यादातर समितियों पर धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिन समितियों पर धान क्रय केंद्र संचालित नहीं है उन पर जल्द ही खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed