फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Truck collides with double-decker bus on expressway in Barabanki; two drivers killed, four passengers inju

यूपी: बाराबंकी में एक्सप्रेसवे पर ट्रक की डबल डेकर बस से टक्कर, दो चालकों की मौत; चार यात्री घायल

Sat, 03 Oct 2026 09:48 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बाराबंकी
अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 03 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बस चालकों की मौत हो गई। चार यात्री घायल हुए, जिनमें तीन को गंभीर हालत में तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया।

विज्ञापन
UP: Truck collides with double-decker bus on expressway in Barabanki; two drivers killed, four passengers inju
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हुए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 52.7 पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बताया गया कि बस सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों चालक पीछे के टायर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बस चालक अक्षय कुमार यादव (25) निवासी जठीय, मधुबनी, बिहार और दूसरे चालक बीरचंद्र राय (45) निवासी करहरिया बुजुर्ग, गुरौल, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

तीन यात्री मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे में राहुल मंडल (24) निवासी डेडवा, अररिया, बिहार, अजय कुमार बिंद (24) निवासी परसौनी, गोपालगंज, बिहार और मदन कुमार (40) निवासी छत्तापुर, सुपौल, बिहार गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बाजार शुकुल से तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं डब्लू (30) निवासी परसौली, गोपालगंज, बिहार को भी चोट आई थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि हादसा बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ है। इसलिए मामले में आगे की कार्रवाई सुबेहा थाना पुलिस कर रही है। हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed