{"_id":"6ac1622b0e682ed01d01581c","slug":"youth-dies-in-mumbai-wife-and-brother-in-law-accused-of-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180875-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुंबई में युवक की मौत, पत्नी व साढ़ू पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुंबई में युवक की मौत, पत्नी व साढ़ू पर हत्या का आरोप
Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। राजापुर (फुटहा) निवासी प्रियांशु रावत (22) की मुंबई के शांताक्रूज इलाके में एक अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने साथ गई पत्नी अंशिका व उसके बहनोई अजीत कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
पुलिस के अनुसार प्रियांशु की शादी चार महीने पहले अंशिका से हुई थी। 12 सितंबर को वह पत्नी और उसके बहनोई अजीत के साथ काम करने मुंबई गया था। शुक्रवार को पत्नी ने रिश्तेदारों के माध्यम से प्रियांशु की फंदे पर लटकने से मौत होने की सूचना परिजनों को दी। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में पता चला कि अजीत पहले से मुंबई में रहकर काम करता था और तीनों शांताक्रूज में किराये के मकान में रहते थे। मृतक के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया कि अधिक कमाई का लालच देकर प्रियांशु को मुंबई ले जाया गया था। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल और ग्रामीणों के समझाने पर परिजन माने। सीओ समीर सिंह ने बताया कि घटना मुंबई की है, इसलिए मामले में कार्रवाई मुंबई पुलिस करेगी।