फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman struck by tractor-trolley, dies.

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman struck by tractor-trolley, dies.
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं विधिरानी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। देवा-बाराबंकी मार्ग पर चंदौली के पास शनिवार को बाइक पलटने से सड़क पर गिरी वृद्धा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। हादसे में माती क्षेत्र के सरसौंदी गांव निवासी बृजलाल की पत्नी विधिरानी (56) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उनका पुत्र और भतीजा बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार विधिरानी जहांगीराबाद के डमौल गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। बाइक उनका भतीजा सोनू चला रहा था और बीच में उनका पुत्र बैठा था। चंदौली के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। विधिरानी सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गईं। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed