फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP Husband Takes His Own Life One Hour After Wife's Death Note Reads—'It Was Not My Fault'; 10-Month-Old Inf

UP: पत्नी की मौत के एक घंटे बाद पति ने दी जान, नोट में लिखा- 'मेरी कोई गलती नहीं, रोता रहा दस माह का मासूम

Sat, 25 Apr 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, बाराबंकी
डिजिटल डेस्क, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

शनिवार सुबह वह पत्नी निशा के साथ गांव के तालाब से मिट्टी लाने गया था, जहां निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
UP Husband Takes His Own Life One Hour After Wife's Death Note Reads—'It Was Not My Fault'; 10-Month-Old Inf
पत्नी के बाद पति की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलौली में शनिवार को दंपती की एक के बाद एक हुई मौत से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिलौली निवासी कुलदीप (30) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व कटघरा गांव की निशा चौहान (27) से हुआ था। कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था, जबकि उसकी मां दयावती और भाई दिवाकर अलग-अलग घरों में निवास करते हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुलदीप इन दिनों मां द्वारा दिए गए स्थान पर एक कोठरी की मरम्मत करा रहा था। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वह पत्नी निशा के साथ गांव के तालाब से मिट्टी लाने गया था, जहां निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मायके पक्ष का जमकर हंगामा

पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इसी बीच कुलदीप अचानक घर से गायब हो गया। करीब एक घंटे बाद पता चला कि उसने घर के अंदर ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजन स्तब्ध रह गए।

 

मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया

मृतक कुलदीप शारीरिक रूप से दिव्यांग था और मेहनत-मजदूरी के साथ इलेक्ट्रॉनिक कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दंपती का 10 माह का पुत्र बालगोविंद है, जिसके सिर से एक ही दिन में माता-पिता का साया उठ गया।

अक्सर होता था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, कुलदीप और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुसाइड नोट में लिखी बेगुनाही 

बताया जा रहा है कि कुलदीप ने पांच पंक्तियों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए लिखा- 'मेरी कोई गलती नहीं है, मेरे बेटे, भाई और मां का ख्याल रखना'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed