{"_id":"6a2e53ed12c54d2cd5019538","slug":"up-deputy-cm-brajesh-pathak-says-the-government-will-open-a-medical-college-in-every-district-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकार
Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दानपत्र से धन गायब होने के आरोपों को लेकर विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब भी उनसे पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही प्रत्येक जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देगी। इसके साथ ही हर मंडल मुख्यालय पर कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे और कैंसर मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के दानपत्र से धन गायब होने के आरोपों को लेकर विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब भी उनसे पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।