फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Union Minister said In Barabanki Congress opposed reservation and did not even support Sardar Patel family

UP News: केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया

Fri, 08 Nov 2024 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 06:14 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया था। सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया गया। 

विज्ञापन
Union Minister said In Barabanki Congress opposed reservation and did not even support Sardar Patel family
सरदार पटेल जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पहुंचे। यहां सरदार पटेल जयंती समारोह में हिस्सा लिया। समारोह राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसे सरदार मिशन पटेल द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


कहा कि आजादी के बाद मोदी सरकार ने पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लिए काम किया है। कांग्रेस सरकार ने तो आरक्षण का विरोध किया था। जब आरक्षण की बात आई तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। सरदार पटेल के परिवार को भी सहारा नहीं दिया गया। उनके परिवार को गुजरात के अहमदाबाद में सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार में 60 फीसदी मंत्री पिछड़े व अनुसूचित जाति से...

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने रहते हुए एक झोला छोड़ा था। इसमें चंदे के 35 लाख रुपये थे। यह झोला तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया। लेकिन, फिर भी उनके परिवार के बारे में नहीं सोचा गया। मंत्री ने मंडल कमीशन समेत कई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार में 60 फीसदी मंत्री पिछड़े व अनुसूचित जाति से हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को किया याद, बोले- काले रंग से लिखा जाएगा ये अध्याय

कई तीर्थ स्थानों का विकास हुआ

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के सपने पूरे कर रहे हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और कई तीर्थ स्थानों का विकास हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: मिला आदेश... तो पुलिस ने कब्र से निकाली बालक की लाश; देखने वालों की जुटी रही भीड़; जानें पूरा मामला

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि सरदार पटेल ना होते तो आज देश कई हिस्सों में बंटा होता। राज्यों को जाने के लिए भी वीजा की जरूरत पड़ती। इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed