फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   unfit school van caught

पंजीकरण न फिटनेस, बच्चे ढोता मिला वाहन

Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
unfit school van caught
बाराबंकी। जिले में कई स्कूली वाहन ऐसे हैं जो बिना फिटनेस बच्चों को ढो रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में इसका खुलासा हुआ है। जांच में जो वाहन पकड़े गए उनका न फिटनेस था और न वह स्कूल के लिए पंजीकृत थे। मगर बच्चों को ढोया जा रहा था। अभियान के दौरान तीन वाहनों को सीज किए गए और सात वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

मानक का अनुपालन किए बगैर संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इसमें एक वैन पकड़ी गई जो स्कूल के लिए प्रयोग की जा रही थी। इसका फिटनेस नहीं था। दूसरी वैन व्यवसायिक थी लेकिन स्कूल में संचालित की जा रही थी। वाहन का स्कूल के लिए पंजीकरण नहीं था। इस वैन का भी फिटनेस नहीं था और टैक्स बकाया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक स्कूल वाहन को रोका गया जिसमें चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। पीटीओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि बस के रोकने प्रयास पर चालक बस लेकर भाग निकला। करीब 30 किलोमीटर बाद बिशुनपुर में बस पकड़ी गई। बताया कि यह बस महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल की है। पीटीओ ने पकड़े गए तीनों वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर सात वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed