फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   unfit ambulance

नहीं चेते जिम्मेदार, 450 एंबुलेंस अभी भी अनफिट

Fri, 08 Jul 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
unfit ambulance
बाराबंकी। तबियत बिगड़ने व हादसा होने पर लोग एंबुलेंस के लिए कॉल करते हैं। इसलिए ताकि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच सकें। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मरीज अनफिट एंबुलेंस से ढोए जा रहे हैं। इन एंबुलेंस से हादसे का खतरा हर समय बना रहता है। जिले में पंजीकृत 1600 में से करीब 450 एंबुलेंस ऐसी हैं जिनका फिटनेस ही नहीं हो सका। बीते कई महीनों से ऐसे ही हालात हैं। एंबुलेंस की फिटनेस कराने के लिए कमेटी बनाने के बाद भी कार्रवाई अधूरी है।
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवा देने वाले एंबुलेंस का हर मायने में फिट होना जरूरी है मगर छानबीन में चौंकाने वाली बात सामने आई कि करीब साढ़े चार सौ एंबुलेंस का फिटनेस ही नहीं है। बीते माह जांच में तीन एंबुलेंस का चालान होने के बाद सख्ती की गई तो एंबुलेंस का फिटनेस कराने के लिए कमेटी बनी। मगर यह औपचारिकता तक ही सीमित रहा। नतीजा यह रहा कि करीब साढ़े चार सौ एंबुलेंस बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं। जिले के एआरटीओ ऑफिस में करीब आठ साल पहले पूरे प्रदेश की एंबुलेंस का पंजीकरण किया गया था।
विज्ञापन

सभी एंबुलेंस का नंबर यूपी 41 से है। जिले के एआरटीओ ऑफिस में पंजीकृत करीब 1600 एंबुलेंस में करीब साढ़े चार सौ एंबुलेंस ऐसी हैं जो बगैर फिटनेस मरीजों को ढो रही हैं और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि सीएमओ बाराबंकी के नाम से पंजीकृत एंबुलेंस पूरे प्रदेश में संचालित हो रही हैं। धीरे-धीरे लेकिन एंबुलेंस का फिटनेस हो रहा है। तकरीबन 25 एंबुलेंस का फिटनेस कराया जा चुका है। वाहनों की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed