फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncle, if you are riding a bike, you must wear a helmet

Barabanki News: अंकल, बाइक चला रहे हैं तो जरूर लगाएं हेलमेट

Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uncle, if you are riding a bike, you must wear a helmet
बाराबंकी। शहर के पटेल तिराहे पर सोमवार सुबह एक अलग ही नजारा देखने को मिला। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के स्कूली बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को जागरूक कर नियम का पालन करने का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में सहजता से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक घंटे में नियमों की अनदेखी करने वाले 22 वाहन चालकों के चालान भी काटे ।
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को बच्चों ने सहजता से रोकने के साथ कहा कि अंकल, बाइक चलाते समय अपनी सुरक्षा व परिवार के हित में हेलमेट जरूर लगाएं। सभी से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर कतई बातचीत न करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहनों के चालक ड्राइविंग करते समय सीटबेल्ट अवश्य पहनें। किसी भी हालत में तेज गति के साथ बाइक पर ट्रिपल राइडिंग न करें। बताया कि ट्रैफिक नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सफर के दौरान लापरवाही के कारण इनका पालन न करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस लिए खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित अवश्य करें।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन से जुड़े कागजातों व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच पड़ताल कर नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहन चालकों का चालान भी काटा। टीएसआई राम यतन यादव ने बताया कि बच्चों ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed