{"_id":"699c8564033038e63707fde1","slug":"two-vehicles-collided-during-overtaking-barabanki-news-c-315-1-brb1019-159789-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दो वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दो वाहन टकराए
Mon, 23 Feb 2026 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
मसौली। मसौली चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब रामनगर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस और एक ट्रक के बीच ओवरटेक के दौरान जबरदस्त रगड़ हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन राहगीरों और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।
बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर मसौली चौराहे पर यह हादसा हुआ। एक रोडवेज बस और एक ट्रक, दोनों ही ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी प्रयास में दोनों वाहन एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए और उनमें रगड़ लग गई। इस जोरदार आवाज और घटना को देखकर हाईवे पर मौजूद यात्री और राहगीर सहम गए। लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत रही कि बस और ट्रक सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
दुर्घटना के बाद, दोनों वाहन चालकों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। मामला गरमा गया था, लेकिन मसौली चौराहे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मसौली चौराहे पर यातायात बाधित हुआ।