फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two smugglers arrested with Marfine

मार्फीन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with Marfine
बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने एक महिला समेत दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से 60 ग्राम मार्फीन बरामद करने का दावा किया है। पकड़ी गई महिला व पुरुष तस्कर ने बताया कि वे टिकरा गांव से मार्फीन खरीदकर लखनऊ के पॉश क्षेत्रों के युवकों को बेचते हैं। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जैदपुर पुलिस के अनुसार टिकरा गांव से चिनहट रोड होकर एक महिला व पुरुष तस्कर बाइक से लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार रात हरख चौराहा पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की। तभी चेकिंग कर रहे दरोगा हरदोष सिंह सेंगर के साथ सिपाहियों को शक हुआ और बाइक रोककर तलाशी ली तो शेषनारायण मिश्रा निवासी भटगांव सुबेहा व महिला तस्कर कंचन राजपूत निवासिनी थाना असंद्रा के पास तीस-तीस ग्राम अवैध मार्फीन मिला।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे टिकरा गांव से मार्फीन खरीद कर ले जाते थे। और लखनऊ के आलमबाग व तेलीबाग क्षेत्र के पॉश इलाकों के युवकों के हाथ पुड़िया बनाकर बेचते हैं। पुलिस ने महिला तस्कर सहित दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed