फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two sisters were hit by a train in front of their father, died

Barabanki News: पिता के सामने ही ट्रेन की चपेट में आईं दो बहनें, मौत

Sat, 05 Oct 2024 05:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 05 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Two sisters were hit by a train in front of their father, died
 पिता मोहन अपनी बेटियों कीर्ति व जान्ह्वी  के साथ। -संवाद
सफेदाबाद/सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख के संदौली गांव में शुक्रवार दोपहर आयोजित गोदभराई के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहीं तीन व पांच साल की दो सगी बहनें गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। दर्दनाक हादसे में दोनों मासूमों की मौत हो गई। बच्चियों के पीछे आ रहे पिता के सामने ही हादसा हुआ। दोनों की मौत से दंपती निसंतान हो गए।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली गांव निवासी मोहन प्रजापति का घर लखनऊ-बाराबंकी रेलवे लाइन से 50 मीटर की दूरी पर है। रेलवे लाइन की दूसरी तरफ सौ मीटर की दूरी पर मोहन के दादा रामसेवक का मकान है। शुक्रवार को रामसेवक की पुत्री की गोदभराई का कार्यक्रम था जिसमें मोहन अपनी बेटी कीर्ति (3) व जाह्नवी (5) के साथ गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों बच्चियां बिना किसी को बताए वापस घर जा रही थीं। पिता मोहन ने यह देखा तो वह भी पीछे चल दिए। जब तक मोहन उनके पास पहुंचते, बच्चियां रेलवे लाइन पार करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक उसी समय लखनऊ की तरफ से गोरखपुर एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए आई और दोनों मासूम बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। कीर्ति ने मौके पर ही दम ताेड़ दिया जबकि जाह्नवी को मोहन व अन्य परिजन अस्पताल लेकर भागे मगर रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए खड़ी रही। दर्दनाक हादसे से संदौली गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण बच्चियों के घर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सतरिख थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बिलख रहे परिजनों को ढांढ़स बंधाया।


एक पुत्री की दिमागी बुखार से हो चुकी है मौत
संदौली गांव निवासी मोहन व उनकी पत्नी रीना पर दुखों की पहाड़ टूट पड़ा है। साल भर पहले तक उनकी तीन पुत्रियों से घर गुलजार रहता था। कुछ महीने पहले आठ साल की अनुष्का की दिमागी बुखार के चलते मौत हो गई थी। कीर्ति व जाह्नवी ही दंपती का सहारा थीं। इन दोनों की मौत से रीना व मोहन निसंतान हो गए। दंपती चीख मारकर बार-बार बेहोश हो रहे थे।



पहले भी इसी जगह हो चुका था हादसा
लगभग एक वर्ष पहले संदौली गांव के रहने वाले मुन्ना यादव के 10 वर्षीय पुत्र की भी ट्रेन की चपेट में आ जाने से इसी जगह पर मौत हो गई थी। तब वह खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed