{"_id":"675743e39624e45ebe065244","slug":"two-shot-seven-arrested-in-encounter-with-animal-smugglers-barabanki-news-c-315-1-brp1006-129501-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पशु तस्करों से मुठभेड़ में दो को लगी गोली, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पशु तस्करों से मुठभेड़ में दो को लगी गोली, सात गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। क्राइम ब्रांच की स्वाट सर्विलांस व सतरिख थाने की संयुक्त पुलिस टीम की रविवार रात पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान दो तस्कर पैर में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर धारदार हथियार, वाहन व दो मवेशी बरामद किए। यह पशु तस्कर छुट्टा मवेशियों को पकड़ते थे।
एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात 112 पर कमरपुर गांव के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सतरिख अमर कुमार चौरसिया की टीम ने मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर नदी किनारे एक पेड़ से दो संरक्षित प्रजाति के मवेशी बंधे मिले। पशु तस्करों के मौजूद होने की आशंका के बाद मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर कर घेराबंदी कर वैन व बाइक पर मौजूद लोगों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव के लिए पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करना पड़ी। जिसमें सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के लोधौरा वाजिद अली गांव निवासी सरवर व जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा निवासी गुफरान के पैर में गोली लग गई। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से भाग रहे सीतापुर के ही लोधौरा वाजिद अली निवासी मो. उमर उर्फ गुल्जारी, अंकुल, असंद्रा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी इरफान, बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी नवीजान व मो. अजीज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन वाहनों के अलावा, दो तमंचा, तीन कारतूस, लोहे का चापड़, चाकू, छूरी, रस्सी आदि भी बरामद की। पकड़े गए लोगों में उमर पर छह, सरवर पर दो, इरफान व गुफरान पर पहले से ही तीन-तीन केस दर्ज हैं। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
टीका लगाकर त्रिशूल लेकर चलता था उमर
पुलिस के अनुसार मो. उमर उर्फ गुल्जारी ने संरक्षित प्रजाति के पशुओं की तस्करी व उनका वध करने के लिए चोला बदलकर चलता था। वह माथे पर टीका लगाने के बाद गमछा धार कर हाथों में छोटा से त्रिशूल लेकर चलता था। वह वाहन पर सबसे आगे बैठता था ताकि लोग उसे हिंदू समझे। गिरफ्तार किया गया सरवर उसी का पुत्र है।