फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two persons killed in accident

हादसों में दो की जान गई

Mon, 02 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 02 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two persons killed in accident
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जनपद में विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मसौली थानाक्षेत्र में गोंडा रेल क्रॉसिंग के पास हुआ।
विज्ञापन


जहां पर बाइक से ट्रिपलिंग कर जा रहे सौरभ(25) निवासी आवास विकास कॉलोनी, नयन निवासी पीरबटावन व महताब सिविल लाइन की बाइक में रविवार की शाम किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकोें को लोगों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर सौरभ की मौत हो गई।
विज्ञापन


सौरभ ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं फैजाबाद जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से घायल डीसीएम चालक राहुल(28) निवासी ग्राम दादरा को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोठी थानाक्षेत्र के डिघावां गांव निवासी विकास अपने दो साथियों के साथ बक्सावां गांव निवासी मो. हुसैन की पिकप से मदारपुर चौराहे से लौट कर घर आ रहा था। हैदरगढ़ मार्ग पर पिकप अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गयी जिससे पिकप के डाले में बैठे विकास व दो अन्य साथी दीपू व नन्हें लाल घायल हो गये।


वहां मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी कोठी पहुचायां जहां विकास की हालत गम्भीर होने पर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी दो लोगों को मामूली चोटें आयी थी जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed