{"_id":"57d1ad554f1c1b5d783172bb","slug":"two-more-people-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आकर दो और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आकर दो और लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को महिला समेत दो लोगों ने डेंगू के कारण दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर सीएमओ ने फाइलेरिया निरीक्षक की अगुवाई में टीम को गांव भेजकर आस पास बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराई और दवाओं का वितरण किया। इसी के साथ एलाइजा के लार्वा को नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव कराया है।
मालूम हो कि सीएचसी जाटा बरौली क्षेत्र के ग्राम हासेमऊ निवासी राम कैलाश (15) पुत्र विशाल सिह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जिसे उपचार के लिए परिवारीजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
जहां गुरुवार देर रात किशोर की मौत हो गई। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर कस्बे की निवासी अफसरी बानो (25) पत्नी भुट्टू भी कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। जिसकी उपचार के दौरान लखनऊ के केजीएमएयू में मौत हो गई।
विज्ञापन
जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता की अगुवाई में टीम को गांव भेजकर अन्य लोगाें की जांच कर दवाएं वितरण करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ सीएमओ ने बताया कि जहां पर जल भराव काफी दिनों से है उन स्थानों पर एलाइजा का लार्वा नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव कराया जाएगा।