{"_id":"5807c15c4f1c1b9f1b703fe2","slug":"two-more-dengue-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से दो और की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू पीड़ित दो युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित के परिवारीजनों ने बताया कि एक का सीएचसी व दूसरे मरीज का उपचार लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार हो रहा था।
जिले में डेंगू से अब तक 41 लोगाें की मौत पहले हो चुकी है।
सिरौलीगौसपुर में बुधवार को क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर निवासी सियाराम (40) पुत्र गुरुचरन की डेंगू से मौत हो गई। मृतक के पुत्र ननकू ने बताया कि वह पांच दिन से तेज बुखार से पीड़ित थे। जिसका उपचार सीएचसी सिरौलीगौसपुर में चल रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया था।
परिवारीजन मरीज को लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। वहीं रामनगर के ग्राम ददौरा गांव निवासी उत्तम शुक्ला (30) एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर ब्लड टेस्ट कराया तो रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उनको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की भोर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि श्यामनगर व ददौरा गांव में डेंगू से मौत होने की जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय सीएचसी के अधीक्षकों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। डेंगू की पुष्टि होने पर इसी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी व पूरे गांव में शिविर लगाकर उपचार किया जाएगा।