फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two men sentenced to four years in prison for planning a robbery

Barabanki News: डकैती की योजना बनाने के मामले में दो लोगों को चार वर्ष की कैद

Fri, 15 May 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 15 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two men sentenced to four years in prison for planning a robbery
बाराबंकी। डकैती की योजना बनाने के मामले में दो लोगों को चार-चार वर्ष की कैद व दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार छह नवंबर 2023 को देवा थानाध्यक्ष को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ अपराधी सिंचाई विभाग की बंद पड़ी कॉलोनी में मौजूद है।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी तो मौके से इटावा जिले के तिलिया कटारा थाना बड़पुरा निवासी आशिक, नुमाइश, सिंधबाद उर्फ केसरीनाथ व सोचिन उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया। गवाहों के बयान वह दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर सत्र न्यायाधीश परशुराम ने सिंधबाद उर्फ केसरीनाथ तथा सोचिन उर्फ चिंटू को डकैती की तैयारी के लिए इकट्ठा होने का अपराध साबित पाते हुए चार-चार वर्ष की कैद की सजा सुनाई। बाकी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन



मॉर्फीन बरामदगी में 11 माह की कैद
जैदपुर पुलिस ने लखनऊ के बक्खा खेड़ामऊ थाना मोहनलाल गंज निवासी राकेश से वर्ष 2011 में मॉर्फीन बरामद की थी। कोर्ट-37 में एनडीपीएस एक्ट के तहत सुनवाई पूरी की गई। अदालत ने राकेश को 11 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इन पर 5000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed