{"_id":"6889127bf9f6777ce4024fce","slug":"two-lakh-rupees-stolen-along-with-cash-from-three-houses-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144743-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन घरों से नकदी के साथ दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन घरों से नकदी के साथ दो लाख की चोरी
Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात अशरफपुर गांव के दो व धौरहरा गांव के एक मकान पर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने तीनों घरों से 38 हजार रुपये की नकदी, पोस्ता दाना व आभूषणों के साथ करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। खाली बक्से व कपड़े मंगलवार सुबह घर के समीप स्थित खेत में पड़े मिले। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
अशरफपुर निवासी गनेश के अनुसार पूरा परिवार बरामदे में सोया था। इस दौरान चोर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद वह कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 15 हजार की नकदी, 20 किलो पोस्ता दाना सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने इसी गांव के रोहित कुमार के घर पर भी हाथ साफ करते हुए बक्से में रखी सात हजार की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद चोर बगल स्थित धौरहरा गांव में अनिल कुमार के घर में घुसे। चोर वहां से बक्सा उठा ले गए। सुबह खाली बक्सा खेत में पड़ा मिला। बक्से में रखी 16 हजार की नकदी व 50 हजार के आभूषण गायब थे।