फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed, one seriously injured in road accidents

Barabanki News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 05 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one seriously injured in road accidents
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ अयोध्या हाईवे पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती तथा एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। ट्रक का चालक गंभीर घायल है। मृतक इटावा का निवासी है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 41.900 पर सोमवार सुबह सोनीपत से बिहार के पटना जा रही डीसीएम का पिछला पहिया निकल गया। वाहन अनियंत्रित होकर ब्रेकडाउन में खड़े एक ट्रक से टकरा गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि इटावा निवासी डीसीएम चालक राजकुमार (40) और खलासी अनिल कुमार (38), दोनों गाड़ी में फंस गए। यूपीआईडीए सुरक्षा दल और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। चालक राजकुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री आरती देवी (20) नाग पंचमी के अवसर पर अपने मामा के घर लखनऊ गई थी। रविवार देर शाम वह अपनी ममेरी बहन रूबी और दो वर्षीय बच्चे के साथ वापस लौट रही थी। हाईवे पर बस से उतरने के बाद सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वह दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। गनीमत यह रही कि उसकी ममेरी बहन व बच्चा सुरक्षित सड़क पार कर चुके थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed