{"_id":"581cd0814f1c1b8c3c43585d","slug":"two-killed-including-women-with-fever-40-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला समेत दो की मौत, 40 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला समेत दो की मौत, 40 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। साथ ही सतरिख और जैदपुर कस्बे में दो सभासद समेत करीब 40 लोग बुखार की चपेट में हैं। कई पीड़ितों को उनके परिवारीजनों ने सतरिख सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी।
सतरिख कस्बे चौधराना वार्ड निवासी मो. अशफाक की पत्नी आयशा बानो (25) कई दिनों से विचित्र बुखार से पीड़ित थी। हालत में सुधार न होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
वहीं जैदपुर के बड़ापूर मोहल्ला निवासी हाफिज मो. अशफाक (55) पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका सीएचसी जैदपुर से इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार दोपहर अचानक बुखार चढ़ा और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सतरिख कस्बे के इसी वार्ड के सलमान अहमद (21), सरफराज अहमद (30), शामीन बानों (20), अरसी बानों (18), शीनू (25) वहीं पहतिया वार्ड के सतगुरू रावत (45), मीना रावत (35), शिवकुमार (30), मलकियाना वार्ड के सभासद आरिफ (40), हीरालाल (50), अनीता कश्यप (40), सादिका (50), फरमीदा बानों (15), फरहीन खातून (13) भारागंज वार्ड के सभासद जुबेर अहमद (30), नजरीन अंसारी (25), कल्लू रावत (30) समेत करीब 25 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार परिवारीजन निजी चिकित्सकों से करा रहे हैं।
वहीं कुछ पीड़ितों को उनके परिवारीजनों ने उपचार के लिए सतरिख सीएचसी में भर्ती कराया है। कस्बे में भारी संख्या में लोगों के विचित्र बुखार से पीड़ित होने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी पर सीएचसी प्रभारी ने चिकित्सकों की टीम जांच के लिए भेजी है।
जैदपुर का बुरा हाल
जैदपुर कस्बे में वायरल का जबरदस्त प्रकोप है। यहां पिछले 6 दिन के अंदर दस लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को फिर एक मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अभी भी यहां करीब 15 लोग वायरल से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था। मालमू हो कि कस्बे में दो माह से वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है।
सफाई न होने से बढ़ी परेशानी
इससे पहले ही सतरिख कस्बे के लोगों कहना है कि नियमित साफ-सफाई न होने की वजह से लोग वायरल और डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं लेकिन नगर पंचायत द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों के आक्रोश पनप रहा है।
सतरिख कस्बे के कई मोहल्लाें में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली है। जिस पर चिकित्सकाें की टीम भेजकर पीड़ितों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इसके साथ ही लोगों को दवाएं भी दी गई हैं और पीड़ितों पर बराबर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कई पीड़ितों को सीएचसी पर भर्ती करा उपचार भी कराया जा रहा है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ