{"_id":"610ae2518ebc3ec3cd5582f6","slug":"two-injured-in-firing-barabanki-news-lko5899349146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद की रंजिश में फायरिंग, दो युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद की रंजिश में फायरिंग, दो युवक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। भूमि विवाद की रंजिश में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और किसी तरह भागकर जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। घायलों का केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानापुर निवासी राजेश रावत ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अजय उर्फ राम सिंह (28) मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से फतेहपुर के धाधौरा निवासी अपने रिश्तेदार जयकरन को छोड़ने घर जा रहा था। आरोप है कि सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर रायपुर के पास पहुंचते ही सड़क किनारे पेड़ की आड़ में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से घायल दोनों बाइक सवारों ने किसी तरह पास के पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
एक गोली अजय के कान के पास लगी, जबकि दूसरी गोली जयकरन के चेहरे पर लगी है। पेट्रोल पम्प से फोन कर पुलिस व परिवारीजनों को वारदात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल फिर केजीएमयू रेफर कर दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही गुड्डू, अखिलेश व राहुल पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर में सोते मिले नामजद आरोपी
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में फायरिंग के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जिस दरम्यान घटना की सूचना पुलिस को देकर गांव के तीन लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया। उस समय पुलिस को वह लोग अपने घर में सोते मिले, इससे मामला कुछ अजीब लग रहा है। फतेहपुर सीओ योगेन्द्र कुमार को गहनता से जांच के लिए लगाया गया है।
-यमुना प्रसाद, एसपी