फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two injured

जंगली जानवर के हमले में दो घायल

Wed, 10 Feb 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
two injured
कोटवाधाम (बाराबंकी)। घर के बाहर सोते समय एक जंगली जानवर के हमले में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें एक को सीएचसी सिरौलीगौसपुर में उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेकवा का है। घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे अशर्फी यादव व जगदेई को किसी जंगली जानवर ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसमें अशर्फी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि जगदेई का हाथ घायल हो गया है। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, घायल अशर्फीलाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव के चारों तरफ पग चिन्हों के आधार पर जंगली जानवर की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समूह बनाकर रहने की सलाह दी है। वन विभाग के उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता ने बताया कि गांव में जंगली जानवर से हमले की सूचना मिली है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ एनके सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम इस घटना पर नजर रखे हुुए हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी दिखे हैं जंगली जानवर
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अधिकांश गांव में जंगली जानवरों को देखा जा चुका है। क्षेत्र के कोठी डीहा गांव में बाघ आने की सूचना पर वन विभाग ने उसे खदेड़ कर सरयू नदी के उस पार कर दिया था। इसके बाद सिरौलीगुंग गांव में तेंदुआ निकलने की सूचना पर भी वन विभाग की टीम ने सक्रिय होकर पांच दिन तक गांव के बाहर व क्षेत्र में कॉम्बिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed