{"_id":"676db374ede2d118410b48a5","slug":"two-including-girl-child-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130498-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, दंपती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, दंपती गंभीर
Fri, 27 Dec 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सृष्टि (फाइल फोटो)
बाराबंकी। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हुए दो हादसों में मासूम बच्ची व एक युवक की मौत हो गई जबकि बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों के परिजन बेसुध हैं।
देवा कोतवाली क्षेत्र के खजूरपुर गांव निवासी शिवम (35) पत्नी शिवानी (30) व पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि के साथ बाइक से अयोध्या की ओर से बाराबंकी जा रहे थे। कोटवा सड़क के पास बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम व शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, थाना क्षेत्र असंद्रा के चकतारा गांव निवासी अर्पित (20) कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के रनापुर गरांव में नाना रग्घू के यहां रहते थे। बृहस्पतिवार को अर्पित रनापुर के अमित के साथ बाइक की सर्विसिंग कराने कस्बे में गए थे। वहां से लौटते समय मुख्य चौराहे पर अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठे अर्पित सड़क पर गिर गए। ठीक उसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
सीएचसी हैदरगढ़ में अर्पित को मृत घोषित कर दिया गया। वह लखनऊ स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।