{"_id":"6547f2cf2579b45320066d17","slug":"two-head-constables-were-serving-breakfast-to-the-mafia-suspended-barabanki-news-c-315-1-slko1012-7633-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: माफिया को करा रहे थे नाश्ता, दो हेड कांस्टेबल निलंबित 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: माफिया को करा रहे थे नाश्ता, दो हेड कांस्टेबल निलंबित 0
Mon, 06 Nov 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जेल से पेशी के दौरान न्यायालय ले जाते समय दो हेड कांस्टेबल शातिर तस्कर और राज्य स्तरीय माफिया को चाय नाश्ता करा रहे थे। करीब 45 मिनट तक आरोपी को न्यायालय में नहीं पेश किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार की शाम दोनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी मादक पदार्थ के तस्कर सहीम को सरकार ने राज्य स्तरीय माफिया घोषित किया है। उस पर गैंगस्टर समेत तमाम मामले दर्ज हैं। कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। बताया जाता है कि शनिवार को सहीम की पेशी थी। जेल से उसे न्यायालय स्थित लॉकअप में लाया गया। लॉकअप से न्यायालय ले जाने के लिए पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल राजाराम यादव और दिनेश कुमार की ड्यूटी थी। दोनों पुलिसकर्मी सहीम को लेकर न्यायालय की तरफ बढ़े मगर पहुंचे नहीं। पता लगा कि न्यायालय परिसर में ही एक होटल पर दोनों पुलिसकर्मी उसे नाश्ता करा रहे थे।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने दोनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। इससे पहले भी इन दोनों पुलिस कर्मियों की शिकायतें मिल चुकी थीं और उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसमें राजाराम द्वारा शराब पीकर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का भी आरोप है। जिसकी जांच चल रही है। इसी तस्कर सहीम ने जैदपुर थाने में पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से अपना पासपोर्ट बनवा लिया था। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी। निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।