फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

सड़क हादसे में ड्राइवर व खलासी की मौत

Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर ग्राम इंधौलिया के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। मृतक में एक ड्राइवर जबकि दूसरा खलासी है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के निवासी 35 वर्षीय अनवर व 25 वर्षीय इसरार हाफ डाला वाहन पर चावल लादकर कस्बा जैदपुर गये थे। वाहन अनवर चला रहा था। वहां से वापसी में सफदरगंज-जैदपुर मार्ग पर ग्राम इंधौलिया के निकट एक मंदिर के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए अनवर ने गाड़ी रोक दी। बताते हैं कि दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान जैदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा दुग्ध वाहन इसरार और अनवर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े हाफ डाला में जा टकराया।
विज्ञापन

इस हादसे में अनवर और इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अनवर की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल इसरार को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया मगर उसे भी बचाया नहीं जा सका। दोनों युवकों की मौत से रसौली गांव में उनके परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed