फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
सफेदाबाद (बाराबंकी)। शहर क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गयी। इनमें से एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। दोनों दोस्त गाजीपुर और सीतापुर जिले के मूल निवासी हैं जबकि वर्तमान में लखनऊ में रहते थे। हादसा पुलिस बूथ के सामने हुआ लेकिन मौके से आरोपी ट्रक चालक भाग गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद चौराहा स्थित पुलिस बूथ के सामने बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो युवकों को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पद्मेश राय (25) पुत्र शत्रुघ्न राय निवासी मोहम्दाबाद जिला गाजीपुर तथा पद्मेश का मित्र अंकुर (26) पुत्र मनोज सिंह निवासी लोहारपुर जिला सीतापुर जो कि अस्थाई रूप से गोमतीनगर लखनऊ में रहते थे, के रूप में की गई।
विज्ञापन

यह दोनों किसी काम से बाराबंकी के लिए रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद रात करीब 1 बजे पुलिस ने उनके भाई मयंक को हादसे की सूचना दी। बताया गया कि इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पद्मेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके साथी अंकुर की अस्पताल में मौत हो गयी। पद्मेश के भाई मयंक ने बताया कि उसका भाई एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में उच्च पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शादी लगभग छह महीने पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी भी एक मीडिया हाउस में उच्च पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि पुलिस बूथ के सामने दुघर्टना होने के बावजूद पुलिस आरोपी ट्रक चालक को क्यों नहीं पकड़ सकी। इस दुर्घटना से मृतक के दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है पुलिस हादसा करने वाले ट्रक चालक के बारे में पता लगा रही है।
तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बच्चे की सांसें थमीं
बड्डूपुर। पैदल सड़क पार कर रहे एक बालक को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक को पुलिस ने सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कोठी पुरवा निवासी मोहित (12) पुत्र रमेश किसी काम से गुरुवार शाम बाबाकुटी स्थित चौराहे पर आया था। जहां से वह रात को घर वापस लौट रहा था।
तभी सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वैन ने बालक को पीछे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बालक को निजी वाहन से सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया।
सड़क के गड्ढे में उछली गाड़ी, गिरा श्रमिक, मौत
सूरतगंज। बल्लोपुर चौराहे के निकट ट्रैक्टर के पीछे बंधी मिक्सर मशीन के पहिए के नीचे आने से एक मजदूर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सड़क के गड्ढे में पहिया आ जाने से हुआ। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छंगेपुर गांव निवासी मुस्तफा का पुत्र जुबेर (21) परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बल्लोपुर चौराहे के निकट एक घर पर छत डालने जा रहे थे।

ये सभी लोग गांव के ही दिनेश लोधी के ट्रैक्टर व उसके पीछे बंधी मिक्सर मशीन पर सवार थे। गांव से करीब एक किमी की दूरी पर ही पहुंचे थे कि बल्लोपुर चौराहे के निकट सड़क के गड्ढे में मिक्सर मशीन का एक पहिया चला गया और गाड़ी उछल गई। इस बीच तेज झटके से जुबेर नीचे सड़क पर जा गिरा और उसके ऊपर पहिया चढ़ गया। इसमें जुबेर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य साथी उसे घर ले आए। पिता की तहरीर पर सूरतगंज चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed