फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Islamia College Dominates in Hockey

Barabanki News: हॉकी में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया कॉलेज का दबदबा

Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Islamia College Dominates in Hockey
पीएसी ग्राउंड में हांकी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी

विज्ञापन

बाराबंकी। राष्ट्रीय खेल दिवस तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, जेब्रा पार्क तथा पीएसी मैदान पर हो रहा है। प्रतियोगिताएं 31 अगस्त तक चलेंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह ने किया। पीएसी मैदान पर हॉकी स्पर्धा का उद्घाटन सूबेदार ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन

मैदान पर उतरी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। हॉकी प्रतियोगिता के पहले मैच में गांधी क्लब ने लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने लखनऊ पब्लिक को 4-0 से पराजित किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने गांधी क्लब को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया और लगातार 15 वर्षों से चला आ रहा अपना कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर खेलो इंडिया सब जूनियर जूडो स्पर्धा में 30 खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया। बालक 30 किग्रा वर्ग में शौर्य प्रताप प्रथम, शौर्य प्रताप सिंह द्वितीय और अंश कश्यप तृतीय रहे। 50 किग्रा वर्ग में मो. अर्श प्रथम, यश द्वितीय व आदेश तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका 30 किग्रा वर्ग में काव्या दूबे प्रथम, माहीवीर सिंह द्वितीय और सताक्शी तृतीय रहीं। 50 किग्रा वर्ग में मान्या वर्मा प्रथम, शुभांगी रंजन द्वितीय तथा स्वेच्छा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव मजहर अजीज खां, हॉकी कोच विवेक सिंह, क्रिकेट कोच मयंक, तीरंदाजी कोच चंदा रानी, मुजीब अहमद और तौहीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed