{"_id":"61818ccf4dc38e6bf23580e5","slug":"two-died-from-road-accident-barabanki-news-lko602953819","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर छबील चौकी के पास हुआ।
मंगलवार की सुबह लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के करोरा निवासी श्री कृष्ण अपनी पत्नी ब्रजमावती के साथ लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जोरास चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह वापस लखनऊ लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे पत्नी ब्रजमावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आननफानन गंभीर दशा में सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाए गए श्रीकृष्ण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर में चल रही धनतेरस व दीपावली की तैयारियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)