फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died

सर्पदंश से दो लोगों की मौत

Wed, 08 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
two died
बाराबंकी। जिले में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के अमलोरा गांव निवासी दिलीप रावत (32) रात में अपने घर पर सोया हुआ था। इसी बीच करीब एक बजे उसे सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुन दौड़े परिवारीजन उसे रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पिता की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी परिवार के इकलौते बेटे दिलीप पर ही थी। उसकी मौत की खबर के बाद बेसुध हुई मां को बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता खाए जा रही थी। रो-रोकर वह ईश्वर को कोस रही थी कि उसके बुढ़ापे के सहारे को छीन लिया।
विज्ञापन

वहीं भाई की मौत के बाद बहनों का भी रो-रोकर खराब हाल था। उधर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हक्काबाद निवासी सुरेश (48) मंगलवार की सुबह अपने खेत में पानी लगा रहा था। तभी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed