फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two died after being hit by high speed vehicles

Barabanki News: तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दो की मौत

Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two died after being hit by high speed vehicles
बाराबंकी। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर एक युवक व महिला की मौत हाे गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहनों का पता लगाने में जुटी है। हादसे की सूचना से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। एक अन्य घटना में पिकअप से पीछे से आकर भिड़ी कार से इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के जसमंडा निवासी विक्रम की पत्नी सुनीता (50) शुक्रवार शाम लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कुरौली के पास गंतव्य तक जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने महिला को सफेदाबाद के हिंद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कंदरौला गांव निवासी हंस कुमार (45) शुक्रवार देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव में आयोजित कार्यक्रम से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमरीश ने बताया कि हंस कुमार पिछले 15 वर्षो से अपने बड़े पुत्र सूरज के साथ लखनऊ में रहकर मजदूरी का काम करते थे। तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी व दो पुत्र अलग हो गए थे। जो वर्तमान में पंजाब की एक फैक्ट्री में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप में टकराई कार, तीन घायल
सुबेहा थाना क्षेत्र के ललक मजरे कमेला गांव निवासी युवक तुषार शनिवार सुबह अपनी छोटी बहन चारू व चचेरे भाई नमन के साथ कार से निकले थे। सबेहा मार्ग पर सामने जा रही पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे आ रही कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed