फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two deaths by dengue and fever

डेंगू व बुखार से दो की मौत

Mon, 17 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 17 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
two deaths by dengue and fever
Dengue - फोटो : Amar ujala
डेंगू की चपेट में आकर सोमवार को दसवीं वाहिनी पीएसी के एक जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीएसी जवान गोरखपुर का रहने वाला बताया जाता है। वहीं जैदपुर कस्बे में वायरल फीवर से एक वृद्ध की जान चली गई। देररात हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोरखपुर का रहने वाला पीएसी जवान जयप्रकाश मौर्या (32) यहां दसवीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। परिवारीजनों ने बताया कि वह पिछले चार पांच दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया गया था हालत में कुछ सुधार हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन शनिवार को हालत फिर बिगड़ गई तो सफेदाबाद स्थित मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में डेंगू से ग्रसित होने की पुष्टि पर उपचार शुरू किया गया था। लेकिन सोमवार की भोर हालत और ज्यादा बिगड़ गई चिकित्सक जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान की मौत की सूचना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी फखरुद्दीन (60) पिछले कई दिनों से वायरल फीवर से ग्रसित चल रहे थे। परिवारीजनों ने बताया कि पहले सीएचसी जैदपुर में दिखाकर दवाएं लाई गई थीं। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था।

इसके बाद निजी चिकित्सकों से उपचार कराया जा रहा था। देररात हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। डेंगू और वायरल की चपेट में आकर जिले भर में अब तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी होगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस रोग पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। 


दसवीं वाहिनी पीएसी में तैनात किसी जवान की डेंगू से मौत होने की जानकारी नहीं है। जैदपुर में वृद्ध की मौत का मामला संज्ञान में आया है और वहां पर उपचार के लिए तीन चिकित्सकाें की टीम भी भेजी गई है।-डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed