{"_id":"580905c24f1c1b592c705618","slug":"two-death-from-dengue-including-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से किशोरी समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से किशोरी समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू रोग की चपेट में आकर किशोरी समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रधान पति भी इस रोग की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें परिवारीजनों ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया है।
त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिलवल निवासी अशोक जायसवाल की पुत्री गुड़िया जायसवाल (17) पिछले तीन चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिवारीजनों ने बताया कि पहले सीएचसी पर दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं होने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका था।
जिस पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। इसके अलावा मंझार की प्रधान के पति सोहन लाल भी डेंगू की चपेट मेें आ गए हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया है। वहीं रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार भिटरिया निवासी विनय कुमार (30) पुत्र रामदयाल की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया कि चार दिन पहले बुखार आने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया था। हालत में सुधार नहीं होने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार डेंगू और बुखार से मरने वालों की संख्या 45 तक पहुंच गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू से एक भी मौत नहीं होने की बात कह रहा है।
डेंगू से दो मौतों का मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय चिकित्सकों को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। विभाग को जो चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट दी गई है उसमें डेंगू से मौत होने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ