फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two dead body found at rail track

रेल पटरी पर मिले देवर-भाभी के शव

Fri, 15 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
two dead body found at rail track
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर देवर व भाभी के क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के पास से मिले आधार कार्ड व कपड़ों से दोनों की शिनाख्त की। जांच के दौरान पता चला कि देवर व भाभी के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

बुधवार रात इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। उसका कहना है कि दोनों के परिवारीजनों ने भी इसे आत्महत्या बताते हुए कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी है। घटना मसौली थाना क्षेत्र में ग्राम देवकहापुरवा के पास बाराबंकी-गोंडा रेलखंड पर हुई।
विज्ञापन

यहां बृहस्पतिवार भोर ग्रामीण जब नित्यक्रिया के लिए रेल पटरी की ओर गए तो पटरी पर युवक व युवती के क्षतविक्षत शव देख चौंक गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने छानबीन शुरू की। घटना जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी थाना प्रभारी अनूप कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान रेल पटरी पर ही शवों से कुछ दूरी पर पड़े आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त नरेंद्र कुमार (26) व शिखा (25) के रूप में हुई। दोनों देवर-भाभी थे और देवकहापुरवा गांव के ही निवासी थे। जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, देवकहापुरवा गांव निवासी ललित कुमार का विवाह सात साल पहले बदोसरायं थाना क्षेत्र के ग्राम कसरैला निवासी रामकैलाश की पुत्री से हुआ था।
शादी के कुछ महीनों बाद ललित व शिखा के बीच विवाद होने लगा। शिखा ने मायके जाकर गुजारा-भत्ता के लिए कोर्ट में केस फाइल किया था। मगर फरवरी 2021 में दोनों के बीच समझौता हो गया और एक बार फिर दोनों साथ रहने लगे थे। इस दौरान शिखा की नजदीकियां अपने देवर नरेंद्र से बढ़ गई।

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बढ़ने के कारण घर में कलह होने लगी थी। बुधवार रात भी घर में झगड़ा हुआ था। इसी कलह से तंग आकर दोनों ने गांव के बाहर से गुजरी रेल पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। थानाध्यक्ष जीआरपी अनूप कुमार का कहना है कि नरेंद्र व ललित के परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed