फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two buses full of passengers overturned, 11 injured, screams

Barabanki News: यात्रियों से भरी दो बसें पलटी, 11 घायल, मची चीख पुकार

Wed, 25 Dec 2024 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Dec 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Two buses full of passengers overturned, 11 injured, screams
फतेहपुर/मसौली (बाराबंकी)। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो बसों के पलटने से 11 यात्री घायल हो गए। दोनों बसों में सवार 42 अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत व बचाव का कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहला हादसा सुबह करीब आठ आठ बजे मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुआ। बाराबंकी से सीतापुर के रामपुर मथुरा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस पलटने से हुआ। इसमें 26 यात्री सवार थे। बस फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर बेलहरा के मोहल्ला भटुवामऊ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल राम सहारे मिश्र (45), प्रदीप मिश्र (30) निवासी रामनगर पारा, सर्वेश कुमार (25) निवासी जानकीनगर, मो. आमिर (28) निवासी रट्टू कोड़ा व प्रियंका मिश्र (32) निवासी शिवपुरी को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सीधा कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। कई को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र में हुआ। जहां दिल्ली से यात्रियों को लेकर गोंडा जा रही एक निजी बस भुलभुलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 27 यात्री सवार थे। जिसमें गोंडा जिले के देवसिंह (26), रहीस का सात वर्षीय पुत्र रहीम, राकेश (22) समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बड़ागांव ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed