फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two bikes collide; farmer and youth killed.

Barabanki News: दो बाइकें भिड़ीं, किसान व युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide; farmer and youth killed.
किसान की माैत के बाद रसूलकला गांव में बिलखते परिजन।   संवाद
दरियाबाद। आलियाबाद-दरियाबाद मार्ग पर रसूलकला गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में किसान और युवक घायल हो गया। रसूलकला निवासी किसान भोंदू (40) की शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल नदीम (22) ने रविवार दोपहर लखनऊ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दोनों के हेलमेट नहीं मिले।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भोंदू सब्जी बेचकर दरियाबाद बाजार से बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के पास सामने से आ रही नदीम की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी दरियाबाद पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान भोंदू की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में नदीम को परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नदीम की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। वह करीब छह महीने पहले कुवैत से वापस आए थे। हादसे से परिवार में मातम पसर गया है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed