फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two arrest

रामकिशोर हत्याकांड के दो आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 16 Sep 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
two arrest
बाराबंकी। हैदरगढ़ इलाके में हुए रामकिशोर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की बात बताई है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 13 सितंबर को राम किशोर निवासी तपापुर मजरे सराय रावत हैदरगढ़ की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन यादव, अनुज यादव निवासी ब्रह्मनानवार्ड समेत चार सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब अर्जुन व अनुज को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग चार भाई व एक बहन है। जिसमें दो भाई बड़े हैं। बताया कि बड़े भाई अजय की शादी मृतक राम किशोर ने कराया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही सम्बन्ध विच्छेद हो गया। इसी तरह दूसरे भाई विजय की शादी के चार वर्ष बाद भी कोई बच्चा नहीं है तथा मेरी बहन का भी पति से आपसी सम्बन्ध ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि मृतक रामकिशोर झाड़फूंक भी करता था और काला जादू/झाड़फूंक कर मेरे परिवार को इस तरह परेशान करता रहता था। इसी रंजिश के चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजे गए हैं। जबकि फरार दो आरोपियों का पता किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed