{"_id":"61141c238ebc3efccb2728d2","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko5909603149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना मंत्रालय का अफसर बता ठगी करने वाले दो आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना मंत्रालय का अफसर बता ठगी करने वाले दो आरोपी गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सूचना प्रसारण मंत्रालय का अफसर बताकर लोगों से ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह दोनों बहराइच के निवासी बताए जा रहे हैं।
एसपी यमुना प्रसाद ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि मसौली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी फहीम अमहद व समीर खां निवासी जरवल रोड थाना जरवल जिला बहराइच को जेल भेजा गया है। जबकि इनका एक साथी वकार अहमद निवासी तकिया कस्बा जरवल थाना जरवल रोड जिला बहराइच मौके से भाग गया।
उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है। पूछताछ से प्रकाश में आया कि ये आरोपी शातिर ठग हैं। इनके द्वारा छोटे कस्बों में भोले-भाले लोगों, ग्राम प्रधानों व दुकानदारों को निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
यह कभी मीडिया कर्मी बनकर, कभी सूचना विभाग का अधिकारी बनकर और कभी ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराने के नाम पर लोगों को धमका कर पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की मांग करते हैं। यह अपनी कार में सचिवालय का पास लगाकर चलते हैं। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने अब तक बहराइच में पांच सौ से अधिक घटनाएं करना स्वीकार किया है।