{"_id":"601853c38ebc3e2c4b7161d0","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko5627169172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर प्रतिबंधित मवेशियों को पकड़कर उनका वध करने के बाद मांस बेचने का कारोबार करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से एक कार, धारदार औजार व सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिए गए।
यह जानकारी एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष जहांगीराबाद दर्शन यादव की टीम द्वारा रविवार रात क्षेत्र के चपरी तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें सवार सवार मिले मुनीस निवासी दुबग्गा बाईपास सीतापुर रोड अमन कॉलोनी थाना काकोरी लखनऊ व इकरार निवासी भयारा थाना जहांगीराबाद को पकड़ा गया।
पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस व 100 ग्राम मार्फीन के साथ मवेशियों का वध करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किये। एएसपी ने बताया कि इकरार शातिर पशु तस्कर है। पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम व गैंगेस्टर एक्ट में जेल जा चुका है और अभी जमानत पर जेल से बाहर है। यह घर पर न रहकर लखनऊ में रहता है और वहां के रहने वाले अभियुक्तों के साथ चार पहिया वाहन से घटना करता है।
विज्ञापन
ये लोग अपने साथियों के साथ रात में लखनऊ से बाराबंकी आते हैं और रास्ते में किसी घुमंतू गोवंशीय पशु के मिलने पर उसे सुनसान स्थान या जंगल में ले जाकर नृशंस तरीके से वध करते हैं और मांस को कार से ही ले जाकर लखनऊ में सप्लाई करते हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों का पता लगा रही है।
छह लुटेरों पर हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई
शहर कोतवाली पुलिस ने बीते साल हुए ट्रक में भरी दाल लूट मामले में छह आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है उनमें दिलावर, रोहन, अमन, रफीक, हाफिज नसरूद्दीन, दिलशाद और रिंकू शामिल हैं।